भारत में चल रहे किसान आंदोलन की आग पूरे देश में फैल रही है इसी बीच बॉलीवुड की सुपरस्टार अजय देवगन ने बीते दिनों में सरकार के पक्ष में ट्वीट करते हुए भारतीय एकता का संदेश दिया था।
अजय देवगन के इस ट्वीट के बाद उन्हें लगातार कड़ी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। आंदोलन में प्रदर्शन कर रहे लोग ट्विटर पर सरकार के समर्थन करने वाले कलाकारों को चमचा बता रहे हैं।
इस दौरान पंजाबी गायक जैज धामी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सुपरस्टार अजय देवगन पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी बूढ़ी मां को 1 दिन के लिए ठंड में घर से बाहर भेजो तो पता चलेगा कि जवान लड़के पर क्या गुजरती है। वही अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा था भारत और भारतीय राजनीति के खिलाफ चल रहे झूठे प्रोपेगेंडा में ना फंसे इस समय हम सभी को एक साथ खड़े होना चाहिए।
और पढो:- नेशनल जीजू’ और प्रियंका आना चाहते हैं भारत वापस
अजय के ट्वीट का जवाब देते हुए जैज धामी ने लिखा – चमचा कहीं का कितना आसान है ना कि एक ट्वीट किया और अपने घर में आराम से बैठ गए अपने घर की बूढ़ी औरतों को 1 दिन के लिए ठंड में प्रदर्शन करने के लिए भेजो, तो पता चलेगा कि उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह बहुत दुखद है कि रिहाना जैसी ग्लोबल स्टार को तुम्हारी नींद तोड़नी पड़ी है, बॉलीवुड तुम पर शर्म आ रही है। बता दे कि हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने बीते दिनों ट्वीट करते हुए लोगों से सवाल किया था, कि भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर हम बात क्यों नहीं कर रहे हैं। इसके पश्चात ही भारतीय सरकार ने अपनी सफाई पेश करते हुए आधिकारिक बयान दिया। जिसके समर्थन में बॉलीवुड सितारों ने रिट्वीट करते हुए, भारतीय एकता का संदेश दिया इसी कारण उन्हें लगातार लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।