नई दिल्ली : वतन वापसी कर रही है “नेशनल दीदी” और साथ में “नेशनल जीजू” भी। अब आप यह सोच रहे होंगे की नेशनल जीजू क्या है, तो मैं आपको बताना चाहूँगी कि बॉलीवुड की फैशन क्वीन पिग्गी चॉप्स प्रियंका चोपड़ा के पति देव को लोगों ने ‘नेशनल जीजू ‘के नाम से नवाजा है। पॉप सेंसेशन निक जोनास और क्वांटिको गर्ल प्रियंका ने 1 दिसंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। आपको बताना चाहते कि इस ब्यूटीफ़ुल कपल ने 2018 मैं शादी किया था, जिसके बाद से ही निक जोनास को नेशनल जीजू के नाम से जाना जाने लगा है। हाल ही में निक ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी ।
एक रिपोर्ट के मुताबिक निक ने कहा,”प्रियंका इस पूरे देश के लिए बहन की तरह हैं, तो उस तरह से , मैं उस बहन का पति बनकर खुश हूं,”हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने उनकी बात को काटते हुए कहा,” मैं देश की बहन तब बनी, जब तुमसे शादी हुई। उससे पहले मैं देश के लिए उनकी बहन नहीं थी। प्रियंका कहती हैं, मुझे लगता है कि यह नाम उनकी शादी के दौरान निकलकर सामने आया। इसके बाद से ही हमने सोशल मीडिया पर नेशनल जीजू लिखना शुरु कर दिया, हर जगह ट्रेंड होते हुए ,बहुत क्यूट लगा।
शादी के बाद प्रियंका और निक कई बार साथ में भारत आ चुके हैं, निक ने मार्च में भारत में ही होली सेलिब्रेशन किया था। प्रियंका ने कहा कि जब निक ने उन्हें बताया कि उन्हें भारतीय भोजन बहुत पसंद है,”तो जीजू को कई कई लड्डू एक साथ खाने पड़े। पीसी ने कहा भारत मेरा घर है लेकिन निक को देश से बहुत प्यार है हम भारत वापस आना चाहते हैं। जैसे ही सब ठीक हो जाएगा, पहले की तरह सबकुछ सामान्य हो जाएगा, हम वापस मुंबई आ जाएंगे।
प्रियंका भले ही आज भारत में नहीं है लेकिन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें पोस्ट करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की हैं, जो उनकी अपकमिंग फिल्म का हिस्सा भी है।